ब्रावो ने त्रिनिदाद एवं टोबेगो को दिलाई आसान जीत (लीड-6)
नौ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से लैस त्रिनिदाद एवं टोबेगो ने सोमवार को स्थानीय एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में इंग्लैंड की क्लब टीम समरसेट को 44 रनों से पराजित कर दिया। टूर्नामेंट में समरसेट की यह पहली हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। अपनी 39 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान रामदीन ने दो चौके लगाए।
जवाब में समरसेट की टीम 20 ओवरों में 106 रन पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। समरसेट के लिए जेंडर ब्रुएन 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। समरसेट के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। त्रिनिदाद एवं टोबेगो की ओर से ब्रावो ने सबसे अधिक चार विकेट झटके।
बल्लेबाजी में नाकाम रहने के बाद ब्रावो ने अपनी प्रतिभा के साथ भरपूर न्याय किया और महज 23 रन खर्च कर इंग्लिश क्लब टीम की कमर तोड़ दी। ब्रावो के अलावा शेरविन गंगा और डेव मोहम्मद ने दो-दो विकेट हासिल किए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। रामदीन के अलावा सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (22), विलियम पेरकिंस (20), कप्तान डरेन गंगा (23) और शेरविन गंगा (नाबाद 17) रनों का योगदान देने में सफल रहे।
समरसेट की ओर से चार्ल विलोबॉय ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मैक्स वॉलर और अल्फांसो थॉमस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। बेन फिलिप्स को भी एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications