टॉस जातने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से कप्तान कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया जबकि चिंतका जयसिंघे ने 38 और सनथ जयसूर्या ने 31 रन बनाए।
संगकारा ने 31 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए। जयसिंघे ने 28 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा जबकि जयसूर्या ने 21 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।
एंजेलो मैथ्यूज 26 रन बनाकर नाबाद रहे। मैथ्यूज ने 13 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के जड़े। भारत ने 24 रन अतिरिक्त के तौर पर लुटाए। भारतीय टीम की ओर से युवराज सिंह ने तीन और ईशांत शर्मा ने दो विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।