For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जब राफेल नडाल ने पूरा किया इस बॉल ब्वॉय का सपना, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। खेल कोई भी हो उसके प्रशंसक उसे और खास बना देते हैं । टेनिस स्टार राफेल नडाल को आखिर कौन नहीं जानता पूरी दुनिया में नडाल कई युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। नडाल ने शनिवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में उन्होंने फ्रेंच ओपन में नडाल ने रिचर्ड गैसक्वेट के खिलाफ मुकाबला खेला और एक शानदार जीत दर्ज की। नडाल की इस जीत के बाद इस खेल का संचालन कर रही महिला ने कहा कि वो एक रिकवेस्ट करना चाहती हैं कि उऩके साथ एक उनका बेहद खास प्रशंसक खेलना चाहता है। संचालिका ने नडाल से कहा की वैसे तो आपके दुनिया में कई सारे फैंस हैं लेकिन ये आपका सबसे जबरा फैन और इसकी तमन्ना है की आप इसके साथ एक गेंद ही खेल लें। इसके बाद नडाल ने जो किया वो लोगों के दिल को छू गया।

नडाल ने किया कुछ ऐसाः यह प्रस्ताव सुनने के बाद नडाल हल्का सा मुस्कराए और उन्होंने खेलने की सहमति दे दी। उन्होंने अपने बैग से दो रैकेट निकाले और एक साथी खिलाड़ी के हाथ में देते हुए कहा कि अपनी जगह ले लो। इसके बाद नडाल और उस युवक के हर एक स्ट्रोक पर भीड़ में गजब उत्साह दिखा। गौरतलब हो की नडा रविवार को 32 साल के हो गए। इस खिलाड़ी ने अपने जादू से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

Story first published: Monday, June 4, 2018, 16:04 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+