गिब्स और एंटिनी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम से बाहर
35 साल के गिब्स दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम बार पिछले महीने आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले थे जबकि चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में शामिल होने के बावजूद एंटिनी को एक मैच के लिए भी मौका नहीं मिल सका था। उन्होंने अपना आखिरी मैच अप्रैल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
चयनकर्ताओं ने जिंबाब्वे के साथ खेली जाने वाली दो मैचों तथा इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के लिए हरफनमौला रेयान मैक्लॉरेन को पहली बार टीम में जगह दी है।
केंट के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने वाले मैक्लॉरेन को एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 टीमों में जगह दी गई है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को इंग्लैंड के साथ दो ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला भी खेलनी है।
टीमें इस प्रकार हैं :
एकदिवसीय -ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, जेहान बोथा, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, जीन पॉल डुमिनी, जैक्स कैलिस, चार्ल लैगवेल्डट, रेयान मैक्लॉरेन, एल्बी मोर्कल, वायने पार्नेल, एल्वारो पीटरसन, डेल स्टेन, लोनावो सोत्सोबे, रुएलोफ वान डेर मर्व।
ट्वेंटी-20-ग्रीम स्मिथ (कप्तान), यूसुफ अब्दुल्ला, लूट्स बोसमैन, जेहान बोथा, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, जीन पॉल डुमिनी, जैक्स कैलिस, हेनियो कुह, चार्ल लैगवेल्डट, रेयान मैक्लॉरेन, एल्बी मोर्कल, वायने पार्नेल, डेल स्टेन, लोनावो सोत्सोबे, रुएलोफ वान डेर मर्व।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications