Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विम्‍बल्‍डन फाइनल में नडाल से भिड़ेंगे जोकोविक

विम्‍बल्‍डन (इंग्‍लैंड)। सर्बिया के शीर्ष वरीयता प्राप्‍त टेनिस खिलाड़ी विम्‍बल्‍डन के फाइनल में पहुंचने के साथ-साथ विश्‍व के नंबर 1 रैंक सुरक्षित कर ली है। फाइनल में उनकी भिड़ंत स्‍पेन के राफेल नडाल से होगी। जोकोविक विम्‍बल्‍डन के फाइनल में पहली बार पहुंचे हैं। उन्‍होंने सेमीफाइनल में जोविलफ्राइड सोंगा को 7-6 (4), 6-2, 6-7 (9), 6-3 से हराया। वहीं राफेल नडाल ने सेमीफाइनल में एंडी मरे को 5-7, 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में कदम रखा।

10 बार विम्‍बल्‍डन खिलाब जीत चुके नडाल और अभी-अभी विश्‍व रैंकिंग में पहले स्‍थान पर पहुंचे जोकोविक के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। जोकोविक जो एक साल पहले 47वें स्‍थान पर थे, एक साल के अंदर पहले स्‍थान पर आ गये हैं। ऐसे में जोकोविक पर शीर्ष पर बने रहने का दबाव होगा। जोकोविक का कहना है कि वो इस मैच को लेकर काफी उत्‍साहित हैं और जीत की आशा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इतने कम समय में अपनी भावनाओं को मैं बयान नहीं कर सकता।

इस सत्र में जोकोविक ने लगातार 41 मैच जीते, लेकिन रोजर फेडरर के खिलाफ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में हार गये। उसके बाद से वो लगातार 6 मैच जीत चुके हैं। यानी विम्‍बल्‍डन के फाइनल में जोकोविक के हौंसले बुलंद हैं। उनकी जीत की संभावना भी अधिक दिख रही है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+