रविवार को इस टीम की घोषणा की गई। विश्व कप में हिस्सा लेने से पहले यह टीम दक्षिण अफ्रीका का संक्षिप्त दौरा भी करेगी।
मौजूदा चैम्पियन भारत को विश्व कप ग्रुप-ए में अपना पहला मैच अफगानिस्तान के साथ 15 जनवरी को खेलना है। उसका दूसरा मैच 17 जनवरी को हांगकांग और तीसरा मैच इंग्लैंड के साथ 21 जनवरी को होना है।
टीम इस प्रकार है : अशोक मेनारिया, मंदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, अक्षत रेड्डी, हरप्रीत सिंह, ए.एल. राहुल, सूफियान शेख, जाहिद अली, हर्शल पटेल, जयदेव उनाडकड़, संदीप शर्मा, सौरव नेतवाल्कर, हरमीत सिंह, मानन शर्मा और गौरव जाठर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।