नई दिल्ली में अगले वर्ष तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर राज्यसभा में लाए गए एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में गिल ने यह बात कही।
गिल ने कहा, "तैयारियों का समय रहते पूरा होना अब हमारी प्रतिष्ठा से जुड़ा मुद्दा बन गया है। आज प्रधानमंत्री सहित पूरा देश चाहता है कि यह काम समय रहते पूरा कर लिया जाए।"
गिल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर वह हमेशा से चिंतित रहे हैं। गिल ने बताया कि शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक समूह निर्माण संबंधी तैयारियों के विकास को लेकर सप्ताह में एक बार बैठक करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।