Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिलशान का अर्धशतक, श्रीलंका के 100 रन पूरे (लीड-6)

मेहमान टीम ने खबर लिखे जाने तक 14 ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 121 रन बना लिए थे। श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 294 रनों की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट और 36 ओवर शेष हैं।

बेहतरीन फार्म में चल रहेदिलशान 52 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उपुल थरंगा ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए थे। दिलशान ने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में भारत का यह अब तक सबसे बड़ा योग है।

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 102 गेंदों पर 17 चौकों और छह नायाब छक्कों की मदद से सर्वाधिक 146 रन बनाए। सहवाग ने अपना 18वां एकदिवसीय शतक लगाया।

इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने 63 गेंदों पर 10 झन्नाटेदार चौकों और एक छक्के की मदद से 69 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 53 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए।

युवराज सिंह के स्थान पर टीम में जगह पाने वाले विराट कोहली ने 27 रनों का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा 17 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सहवाग और तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 19.3 ओवरों में 153 रन जोड़े जबकि कप्तान धौनी और सहवाग ने तीसरे विकेट के लिए मात्र 16 ओवरों में 156 रन जोड़ डाले।

एकदिवसीय मैचों के इतिहास में अब तक सिर्फ एक टीम 400 रन से अधिक के लक्ष्य का पीछा कर पाई है। यह वाकया 26 मार्च, 2006 को जोहांसबर्ग में हुआ था, जब दक्षिण अफ्रीका ने आस्टेलिया द्वारा दिए गए 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी।

श्रीलंका के सामने यह अब तक का का सबसे बड़ा लक्ष्य है। यह अलग बात है कि श्रीलंकाई टीम के नाम एकदिवसीय मैचों में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकार्ड है। इस टीम ने चार जुलाई 2006 को एम्सटेलवीन में हॉलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 443 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+