शुरू के 15 मिनट में सारा नुकसान हुआ: धोनी
गुवाहाटी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को कहा है कि छठे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान शुरुआती 15 मिनट में ही भारतीय टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा और यही आगे चलकर उसकी हार का कारण बना। धोनी ने कहा कि उनके बल्लेबाज विकेट को समझने में नाकाम रहे। यह मैच हारकर भारत सात मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया से 2-4 से पिछड़ चुका है।
धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन उनका यह फैसला उस समय टीम पर भारी पड़ा जब भारतीय टीम ने एक के बाद एक पांच विकेट गंवा दिए। रवींद्र जडेजा (57) और प्रवीण कुमार (नाबाद 54) ने अच्छी पारी खेलकर किसी तरह भारत को 170 रनों के कुल योग तक पहुंचाया।
स्विंग की मदद कर रहा था विकेट
धौनी ने मैच के बाद कहा, "शुरुआती 30 मिनट काफी महत्वपूर्ण थे। हमें विकेट को समझने की जरूरत थी लेकिन हम इसमें नाकाम रहे। यही कारण है कि हमें शुरुआती 15 मिनट में सबसे अधिक नुकसान हुआ। विकेट स्विंग को मदद कर रही थी और आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाया।"
आस्ट्रेलियाई टीम के युवा गेंदबाज डगलस बोलिंगर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर भारत के पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई। 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए बोलिंगर ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। यह दौरा मेरे लिए सीखने का बहुत अच्छा माध्यम साबित हुआ है। अलग-अलग तरह की विकेट पर गेंदबाजी करने से मेरी प्रतिभा में निखार आ रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications