सिडनी टेस्ट : पोंटिंग की जगह लेंगे उस्मान ख्वाजा, क्लार्क को कमान (लीड-2)
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ताओं ने व्यक्तिगत और टीम के खराब प्रदर्शन से परेशान पोंटिंग के सिडनी में नहीं खेलनी की पुष्टि कर दी है। पोंटिग को तत्काल अपनी अंगुली का इलाज कराने को कहा गया है। चयनकर्ताओं को आशा है कि वह आगामी विश्व कप के लिए पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे।
ख्वाजा को पोंटिग के स्थान पर तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ख्वाजा आस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुसलमान क्रिकेटर हैं। ख्वाजा पर इस मैच के जरिए अपने चयन को सार्थक साबित करने का दबाव होगा।
पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में मेजबान टीम 1-2 से पिछड़ रही है। एशेज अर्न उसके हाथ से निकल चुका है लेकिन पांचवां मैच जीतते हुए श्रृंखला बराबर करके वह अपनी प्रतिष्ठा को पूरी तरह धुमिल होने से बचा सकती है। इसे लेकर क्लार्क पर खासा दबाव होगा क्योंकि व्यक्तिगत तौर पर वह भी इस श्रृंखला में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने पोंटिंग को सिडनी टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद एक नई बहस को जन्म दे दिया है। पत्र का मानना है कि पोंटिंग का टेस्ट करियर अब समाप्त हो चुका है। चोट और खराब फार्म ने चयनकर्ताओं को नए सिरे से सोचने और एशेज पर अपना कब्जा फिर से जमाने को लेकर नए चेहरों को टीम में जगह देने पर मजबूर कर दिया है।
पांचवें टेस्ट के लिए चयनकर्ताओं ने मेजबान टीम में दो परिवर्तन किए हैं। पोंटिंग के स्थान पर ख्वाजा को मौका मिला है जबकि टखने की चोट से परेशान गेंदबाज रेयान हैरिस के स्थान पर जगलस बोलिंगर को टीम में शामिल किया गया है। माइकल बीयर 12वें खिलाड़ी हैं।
पांचवें टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई टीम : (बल्लेबाजी क्रम के आधार पर ) शेन वॉटसन, फिलिप ह्यूज, उस्मान ख्वाजा, माइकल क्लार्क (कप्तान), माइकल हसी, स्टीवन स्मिथ, ब्रैड हेडिन, मिशेन जानसन, पीटर सिडल, बेन हिल्फेनहास, डगलस बोलिंगर और माइकल बीयर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications