For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इटालियन ओपन: राफेल नडाल ने जोकोविच को चटाई धूल, 10वीं बार जीता खिताब

इटली : राफेल नडाल ने रविवार को रोम में अपना 10वां खिताब जीतने के लिए इटालियन ओपन 2021 के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच को धूल चटाई। स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने जोकोविच को 7-5, 1-6, 6-3 से हराकर पिछले साल फ्रेंच ओपन के बाद क्ले पर अपना पहला खिताब हासिल किया। नडाल ने अब 4 अलग-अलग टूर्नामेंटों में कम से कम 10 खिताब जीते हैं, जिसमें रोलैंड गैरोस (मॉन्टे कार्लो में 11, बार्सिलोना में 12 और पेरिस में 13) शामिल हैं। इस जीत के साथ नडाल ने जोकोविच के सबसे ज्यादा मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

यह भी पढ़ें- T-20 विश्वकप में हो सकती है युजवेंद्र चहल की छुट्टी, ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं जगह

मुकाबला 2 घंटे 49 मिनट तक चला। दोनों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। पहले सेट में नडाल ने 7-5 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में जोकोविच ने शानदार वापसी करते हुए अपनी ओर पलड़ा भारी किया। उन्होंने दूसरा सेट 6-1 से अपने नाम किया, लेकिन नडाल ने क्‍ले कोर्ट पर तीसरे सेट में फिर धूम मचाई और जोकोविच को धूल चटाते हुए खिताब अपने नाम किया। नडाल ने इटालियन ओपन के फाइनल में चौथी बार नोवाक जोकोविच को मात दी है। नडाल ने अमेरिका के रेली ओपेलका को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर 12वीं बार इटालियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया था।

यह भी पढ़ें- ये हैं PAK के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलने वाले 11 भारतीय खिलाड़ी, एक अभी भी है टीम में शामिल

गाैर हो कि इससे पहले पिछली बार भी 2020 फ्रेंच ओपन के फाइनल दोनों का आमना-सामना हुआ था। तब नडाल ने जोकोविच को हराकर 20वां ग्रैंडस्लैम जीता था। दोनों के बीच यह 57वां मुकाबला था। इस दाैरान जोकोविच ने 29 और नडाल ने 28 मैच में जीत हासिल की, यानी अभी भी जीत के मामले में जोकोविच एक कदम आगे हैं।

महिला वर्ग में स्वियाटेक ने जीता खिताब
वहीं फ्रेंच ओपन की मौजूदा चैंपियन इगा स्वियाटेक ने इटालियन ओपन के फाइनल में कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर खिताब जी। पोलैंड की 19 साल की इस खिलाड़ी ने 2019 की चैंपियन प्लिस्कोवा को महज 46 मिनट में 6-0, 6-0 से हराकर बता दिया कि वो फ्रेंच ओपन के लिए तैयार हैं। स्वियाटेक ने मैच के दौरान सिर्फ 13 अंक गवाएं। मैच के बाद प्लिस्कोवा ने कहा, 'जाहिर है यह मेरे लिए अच्छा दिन नहीं था। इगा का प्रदर्शन अच्छा था।'

Story first published: Monday, May 17, 2021, 0:20 [IST]
Other articles published on May 17, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+