Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सैयद मोदी बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार से

इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (यूपीबीए)और राज्य सरकार की तरफ से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें भारत के चोटी के बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और चेतन आनंद भी भाग लेंगे।

पचास हजार डॉलर इनाम राशि वाली इस प्रतियोगिता में कुल 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 35 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल 19 और 20 दिसंबर को होगा।

तीन बार के विश्वविजेता इंडोनेशियाई खिलाड़ी तौफीक हिदायत भी इस प्रतियोगिता में मेहमान खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे।

यूपीबीए साइना नेहवाल, पुलेला गोपीचंद, अनूप श्रीधर, ज्वाला गट्टा, सनीम रियाज, चेतन आनंद और वी.दीजू को बैडमिंटन में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी करेगा। जयपुर में 2009 में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की सारा नकवी, सनीम रियाज और अंसल यादव को भी सम्मानित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+