Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्रेंच ओपेन के साथ ही राफेल नडाल ने जीता 14वां ग्रैंड स्‍लैम

पेरिस। लाल बजरी पर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए राफेल नडाल ने रविवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 3-6, 7-5, 6-2, 6-4 से हराकर नौवीं बार फ्रेंच ओपन का और कुल मिलाकर कैरियर का 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

इसी के साथ शीर्ष वरीयताप्राप्त और गत चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल लगातार पांच बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत से उनके ग्रैंड स्लैम खिताबों की तादाद भी 14 हो गई है और वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में पीट सम्प्रास के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

इस सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज रोजर फेडरर से वह तीन खिताब पीछे हैं। आगे तस्‍वीरों में देखिए मैच के दौरान नडाल और जोकोविच का अंदाज।

मैच जीतते तो जोकोविच के नाम होता रिकॉर्ड

मैच जीतते तो जोकोविच के नाम होता रिकॉर्ड

इस हार के साथ नोवाक जोकोविच चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले आठवें खिलाड़ी बनने से चूक गए। वह इस बार रोलां गैरो पर आने से पहले छह ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।

 नडाल का 20वां ग्रैंड स्‍लैम फाइनल

नडाल का 20वां ग्रैंड स्‍लैम फाइनल

नोवाक जोकोविच ने फाइनल में शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन उसे ज्यादा देर कायम नहीं रख सके। नडाल का यह 20वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था, जबकि जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम में 13वीं बार खिताबी मुकाबला खेल रहे थे।

जोकोविच पुराने प्रतिद्वंद्वी

जोकोविच पुराने प्रतिद्वंद्वी

नडाल ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछले चार मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला भी तोड़ दिया।

मैच के नतीजे ने जीता दिल

मैच के नतीजे ने जीता दिल

तीन घंटे 31 मिनट तक चला मुकाबला तल्खी के साथ खत्म हुआ, जब जोकोविच ने मैच प्वाइंट पर डबल फॉल्ट किया। सातवीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़े नडाल और जोकोविच के बीच मुकाबले की शुरुआत भी तनावपूर्ण थी। जोकोविच ने 5-3 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद नडाल को नौवें गेम में लगातार दो अंक मिले, लेकिन जोकोविच ने फोरहैंड पर विनर लगाकर पहला सेट जीत लिया।

जोकोविच पर 4-2 की बढ़त

जोकोविच पर 4-2 की बढ़त

दूसरे सेट में हालांकि नडाल ने वापसी करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली। नडाल की खराब सर्विस पर जोकोविच ने वापसी की और स्कोर 4-4 हो गया। इसके बाद जोकोविच की गलती पर नडाल ने दो सेट प्वाइंट बना लिए। इसके बाद गर्मी से जूझ रहे जोकोविच तीसरे सेट में भी लय कायम नहीं रख सके।

 फोरहेड के साथ नडाल ने जीता तीसरा सेट

फोरहेड के साथ नडाल ने जीता तीसरा सेट

पांचवें गेम में जोकोविच को ब्रेक प्वाइंट मिले और 11 मिनट तक चले सातवें गेम में भी, लेकिन नडाल के जबर्दस्त डिफेंस के सामने वह इसका फायदा नहीं उठा सके। नडाल ने फोरहैंड पर लंबा शॉट लगाकर तीसरा सेट जीत लिया।

 सर्विस और हालत दोनों हो गए खराब

सर्विस और हालत दोनों हो गए खराब

चौथे सेट में जोकोविच को गर्मी की वजह से उल्टी आ गई और छठे गेम में सर्विस टूटने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। उसने सर्विस ब्रेक पर वापसी की कोशिश की, लेकिन उसके दोहरे फॉल्ट पर नडाल ने मुकाबला जीत लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+