Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केपटाऊन टेस्ट : जहीर ने भारत को दिलाई पहली सफलता (लीड-1)

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने मैच के सातवें और अपने चौथे ओवर में मेजबान कप्तान ग्रीम स्मिथ को चलता किया। स्मिथ छह रन बनाकर जहीर की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। यह विकेट 17 के कुल योग पर गिरा।

एल्वीरो पीटरसन ने 11 रन बनाए हैं जबकि हाशिम अलमा ने खाता नहीं खोला है। पीटरसन ने अपनी 27 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए हैं।

इससे पहले, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 14 मैचों के बाद टॉस जीता और पिच की स्थिति को देखते हुए गेंदबाजी करने का फैसला किया।

यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि इसी मैच के आधार पर इस तीन मैचों की श्रृंखला के विजेता का फैसला होगा। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

भारत ने डरबन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 87 रनों से जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पारी और 25 रनों से जीत हासिल की थी।

भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार कोई टेस्ट श्रृंखला जीतने की चुनौती है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच जीते हैं।

भारत ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के स्थान पर गौतम गम्भीर की वापसी हुई है। गम्भीर चोट के कारण डरबन में नहीं खेल सके थे। मेजबान टीम बिना किसी परिवर्तन के उतरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 2, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+