एफ1 रेस का पहला दिन, दो चालकों पर लगा जुर्माना
एक लंबे अर्से के इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जमीन पर भी एफ1 कारों ने फर्राटा भरा और आज से भारत में फार्मूला वन रेस की शुरूआत हो गई। लेकिन इस शुरूआत ने एक बार फिर से भारत में बड़े खेल आयोजक मंडलों और प्रबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया है। आपको बता दें कि आज से नोएडा स्थित बुद्व इंटरनेशनल सर्किट में एफ1 के चालकों ने अभ्यास रेस शुरू किया इस दौरान दो चालकों पर जुर्माना लगा और एक गाड़ी टूटी, साथ ही साथ प्रबंधन की मुस्तैदी की पोल खोलता हुआ एक आवारा कुत्ता भी अचानक रेस ट्रैक में घुस आया।
आपको बता दें कि अभ्यास रेस के दौरान जब ल्युईस हेमिल्टन अपनी कार से फर्राटा भर रहें थे उस दौरान उन्हे डबल फ्लैग से संकेत दिया गया। गौरतलब हो कि डबल फ्लैग का मतलब होता है कि चालक अपने कार की रफ्तार को धीमीं कर ले लेकिन हेमिल्टन ने ऐसा नहीं किया और सबसे पहले ही उन्होने लैप को पूरा कर लिया। वहीं उन्होने पूर्व विश्वविजेता सेबास्टियन वेटल को भी पीछे छोड़ दिया। माइकल शूमाकर ने भी पहले प्रैक्टिस सेशन में काफी बेहतर परफॉर्म किया। शूमाकर चौथे नंबर पर रहे।
हेमिल्टन के साथ साथ सॉबर फरारी टीम के ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने भी डबल येलो फ्लैग को नजरअंदाज किया जिसके कारण दोनों ही चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। हेमिल्टन पर थ्री प्लेस ग्रिड पेनाल्टी लगाई गई है। वहीं भारतीय टीम सहारा फोर्स इंडिया के चालक ने शानदार प्रर्दशन किया और टीम को आंठवें स्थान पर पहुंचाया। इसी बीच कार रेस के दौरान ही ट्रैक पर रेड सिग्नल हो गया और सभी चालकों ने अपनी कार रोक दी, तभी पता चला कि रेसिंग ट्रैक पर एक कुत्ता घुस आया जिसके चलते अभ्यास लगभग 5 मीनट तक बाधित रहा। रेस के दौरान ही एक गाड़ी के टूटने की भी खबर सामने आई है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications