विश्व कप में आस्ट्रेलिया के मुख्य हथियार होंगे ली : चैपल
ली हाल ही में चोट से उबरे हैं और उन्होंने लगभग 15 माह बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। राष्ट्रीय चयनकर्ता चैपल का कहना है कि ली की तेज गेंदों में विविधता है और वह अपनी उछालभरी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने में जरूर कामयाब होंगे।
समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' ने चैपल के हवाले से लिखा है, "ली ने हाल के वर्षो में अपनी गेंदबाजी में परिवर्तन किए हैं। उन्होंने अपनी गेंदों में विविधता पैदा की है। मुझे लगता है कि इस समय वह अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में हैं।"
इंग्लैंड के साथ जारी सात मैचों की एकदिवसीय श्रृखंला के छह मुकाबलों में ली ने 24 की औसत से अब तक 11 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस श्रृंखला में ली आस्ट्रेलिया की ओर से विकेट चटकाने के मामले में शीर्ष पर हैं। ली ने वर्ष 2009 में कोहुनी का ऑपरेशन करवाया था।
पत्र के मुताबिक चैपल ने कहा, "ली ने चोट के बाद जिस प्रकार से वापसी की है वह काबिलेतारीफ है। किसी भी तेज गेंदबाज के लिए चोट से उबरना आसान काम नहीं होता। ली ने शारीरिक और मानसिक तौर पर शानदार वापसी की है।"
वॉ ने कहा, "ली हमारे प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने फिर से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करनी शुरू कर दी है। भारतीय दौरा उन्हें खूब रास आता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications