न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत को लेकर आश्वस्त हैं आलम
कराची, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी टीम के कोच इंतिखाब आलम ने कहा है कि उनकी टीम संयुक्त अरब अमीरात में न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में जीत को लेकर आश्वस्त है।
पाकिस्तानी टीम शुक्रवार को दुबई के रवाना हुई। एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत आगामी मंगलवार को खेले जाने वाले पहले मुकाबले के साथ होगी।
आलम ने कहा, "हम पूरे आत्मविश्वास के साथ रवाना हो रहे हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि मेरे खिलाड़ी इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीत हमारी ही होगी।"
इस श्रृंखला के माध्यम से पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड से दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार का हिसाब भी चुकाना चाहेगी।
आलम ने कहा कि यूनुस खान की कप्तानी में उनकी टीम सारे विवादों को भुलाकर दुबई में शानदार शुरुआत करने की तैयारी कर चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications