Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लक्ष्मण, नारंग, सुशील सहित 7 खिलाड़ियों को पद्मश्री पुरस्कार

पद्मश्री के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें भारतीय क्रिकेट के संकट मोचक बल्लेबाज वी.वी. एस. लक्ष्मण, निशानेबाज गगन नारंग, पहलवान सुशील कुमार, डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया, भारोत्तोलक एन.कुंजरानी देवी, पैरा जम्पर शीतल महाजन, और पर्वतारोही हरभजन सिंह के नाम शामिल हैं।

सुशील कुमार ने वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद सुशील विश्व चैम्पियन बने। नई दिल्ली में सम्पन्न 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में सुशील ने सोने का तमगा जीता।

पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 52 वर्ष बाद एथलेटिक्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+