स्पॉट फिक्सिंग के बाद श्रीसंत ने की भुवनेश्वरी संग लाइफ फिक्स
गुरुवायूर (केरल)| साल 2012 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग के चक्कर में जेल जा चुके श्रीसंत गुरूवार को उन्होंने जयपुर के शाही परिवार की अपनी लम्बे समय की प्रेमिका भुवनेश्वरी कुमारी संग लाइफ फिक्स कर ली।
गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने गुरुवार को जयपुर के शाही परिवार की अपनी लम्बे समय की प्रेमिका भुवनेश्वरी कुमारी के साथ सात फेरे ले लिए। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग और करीबी मित्र शामिल हुए। विवाह के बाद वर और वधु कोच्चि रवाना हो गए, जहां श्रीसंत के पैत्रिक निवास पर रिसेप्शन आयोजित किया गया।
विवाह समारोह के दौरान श्रीसंत और भुवनेश्वरी ने केरल की पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर अंगूठी का आदान प्रदान किया।
भुवनेश्वरी पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। विवाह पूर्व के संस्कार बुधवार को निजी होटल में निकटवर्ती रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुए थे। भुवनेश्वरी आठ दिसंबर को अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों के साथ यहां पहुंची थीं।
दोनों युगल पिछले कई वर्षो से एकदूसरे के संपर्क में थे, और श्रीसंत की होने वाली पत्नी कठिन समय में भी उनके साथ थीं। आईपीएल के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीसंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर तरह का क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है।
आगे की खबर स्लाइडों में...

श्रीसंत-भुवनेश्वरी
स्पॉट फिक्सिंग के चक्कर में जेल जा चुके श्रीसंत गुरूवार को उन्होंने जयपुर के शाही परिवार की अपनी लम्बे समय की प्रेमिका भुवनेश्वरी कुमारी संग लाइफ फिक्स कर ली।

पारंपरिक पोशाक
विवाह समारोह के दौरान श्रीसंत और भुवनेश्वरी ने केरल की पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी।

लंबे समय से डेटिंग
दोनों युगल पिछले कई वर्षो से एकदूसरे के संपर्क में थे, और श्रीसंत की होने वाली पत्नी कठिन समय में भी उनके साथ थीं।

क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध
आईपीएल के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीसंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर तरह का क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है।

सात फेरे
गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने गुरुवार को जयपुर के शाही परिवार की अपनी लम्बे समय की प्रेमिका भुवनेश्वरी कुमारी के साथ सात फेरे ले लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications