पढ़ें- फीफा का करारा अपडेट
मॉडल रिया पिल्लई ने हर महीने 4 लाख रुपए गुजारा भत्ता की भी मांग की है। रिया ने अपनी शिकायत में लिएंडर पेस के पिता पर कार्टर रोड स्थित आवास ने प्रवेश करने से उन्हें और उनकी बेटी को रोकने के आरोप लगाए हैं। इस केस में 30 जून को सुनवाई होने की संभावना है।
हालांकि यह पेंच अभी से नहीं, कई महीनों से है, जिसमें रिया-पेस की बेटी को लेकर दोनों में विवाद शुरु हुआ था व बाद में पेस ने रिया को घर में घुसने से मना कर दिया था। लिएंडर पेस और रिया पिल्लई अपनी आठ साल की बेटी की कस्टडी हासिल करने के लिए पहले से ही केस लड़ रहे हैं। पेस ने पिछले महीने फैमिली कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बेटी की स्थाई कस्टडी की मांग की थी। हालांकि पूरे मामले में अब कानूनी निर्णय आना बाकी है।