15 वर्षीया रुचा महाराष्ट्र की ओर से राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रही हैं। वह एकल और टीम स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगी। रुचा वर्ष 2008, 2009 और 2010 में जूनियर खिताब जीत चुकी हैं।
छह वर्ष की उम्र में रुचा ने जिमनास्टिक में कदम रखा और उन्होंने अपने पिता को प्रेरणास्त्रोत बनाया। रुचा अपने कोच राम कृष्ण लोखंडे की पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
लोखंडे ने कहा, "रुचा मेरी पसंदीदा छात्रा है और उसमें देश की अग्रणी जिमनास्ट बनने की क्षमता है।"
राष्ट्रीय खेलों में रुचा पहली बार हिस्सा ले रही हैं लेकिन उनमें बिल्कुल भी घबराहट नहीं है।
रुचा ने कहा, "मैं इस स्तर के मुकाबलों की चुनौतियों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मैं राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।" रुचा का अगला लक्ष्य भारत की ओर से एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।