ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 28 वर्षीय बेर्बातोव ने धमकी के तुरंत बाद ही परिवार सहित अपना गृहनगर सोफिया छोड़कर लंदन में रहने का फैसला किया।
मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रमुख सर एलेक्स फग्र्यूसन ने बेर्बातोव और उनके परिवार को सोफिया से लंदन लाने के लिए एक विशेष विमान का प्रबंध किया।
एक माफिया डॉन ने बेर्बातोव को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पांच लाख पाउंड नहीं दिए तो उनकी पत्नी एलिना और बेटी डिया की जान खतरे में पड़ सकती है।
एक माफिया डॉन ने करियर के शुरुआती दौर में एक बार बेर्बातोव का अपहरण कर लिया था। खुद को छुड़ाने के बदले बेर्बातोव को बड़ी रकम माफिया डॉन को देनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।