वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में हिफेनहास की घुटने में चोट लग गई थी। वह दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। ऐसे में शुक्रवार से एडिलेड में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में वह नहीं खेलेंगे।
आस्ट्रेलिया में चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि हिफेनहास का चोटिल होना निराशाजनक है लेकिन उम्मीद है कि वह तीसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। तीसरा टेस्ट 16 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा।
गाबा में हिफेनहास ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में दो और दूसरी में तीन विकेट लिए थे। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उल्लेखनीय है कि इस मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पारी और 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।