Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जीत के साथ टेस्ट श्रृंखला का समापन करना चाहेगी टीम इंडिया

तीसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट टीमों की रैंकिंग में स्पष्ट तौर पर शीर्ष पर पहुंच जाएगी। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली पारी और 144 रनों की शानदार जीत के साथ भारतीय टीम पहले क्रम पर पहुंच गई है।

अभी उसे दक्षिण अफ्रीका के साथ स्थान साझा करना पड़ रहा है। दोनों टीमों के 122-122 अंक हैं। कानपुर टेस्ट से पहले भारतीय टीम 119 अंकों के साथ तीसरे क्रम पर थी लेकिन इस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ उसने पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। मुंबई में जीत की सूरत में भारतीय टीम 124 अंकों के साथ स्पष्ट तौर पर पहले स्थान पर काबिज हो जाएगी।

ब्रेबोर्न स्टेडियम को टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका दिए जाने का कारण यह है कि मुंबई क्रिकेट संघ के स्वामित्व वाले वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप के मद्देनजर पुर्निमाण कार्य चल रहा है।

1937 में तैयार ब्रेबोर्न स्टेडियम की क्षमता 20,000 दर्शकों की है और यहां पहला टेस्ट मैच 1948 में 9-13 दिसंबर तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैदान ने 1973 में 6-11 फरवरी के बीच अंतिम बार टेस्ट मैच की मेजबानी की थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया वह मैच बेनतीजा रहा था। इस मैदान में 1948 से 1973 तक कुल 17 टेस्ट और 1989 से 2006 के बीच आठ एकदिवसीय मैचों का आयोजन हुआ है। इस मैदान में एक ट्वेंटी-20 मैच (भारत-आस्ट्रेलिया, 2007) भी खेला गया है।

भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच यहां अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। चूंकि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 1982 में खेला गया था, लिहाजा इस मैदान को अब तक इन दो टीमों के किसी मैच की मेजबानी का मौका नहीं मिला था।

तीसरे मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि उनकी टीम वरीयता क्रम पर नहीं बल्कि मैच पर ध्यान लगाए हुए है। धौनी के मुताबिक वरीयता क्रम के बारे में सोचने से टीम पर अनापेक्षित दबाव आ सकता है।

धौनी ने कहा कि वह अपने साथियों से कानपुर जैसे खेल की अपेक्षा कर रहे हैं। कानपुर में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह हावी रहे थे जबकि शांताकुमारन श्रीसंत की अगुआई में गेंदबाजों ने भी मैच जिताऊ प्रदर्शन किया था।

भारतीय टीम को गौतम गंभीर की कमी खलेगी। गंभीर ने अब तक एक छोर संभालने का काम किया था। उनके रहते वीरेंद्र सहवाग को स्वतंत्रतापूर्वक रन बनाने का मौका मिलता रहा है। गंभीर की गैरमौजूदगी मेहमान टीम के लिए अच्छी खबर है। वह गंभीर की गैरमौजूदगी का हरसंभव फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

वैसे कानपुर टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई खेमे में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। उसके सबसे बड़े स्टार मुथैया मुरलीधरन काफी हतोत्साहित हैं और इसका असर पूरी टीम पर दिख रहा है। मुरली इस मैच के जरिए न सिर्फ अपनी अब तक की नाकामी को दूर करना चाहेंगे बल्कि उनका लक्ष्य अपने साथियों में नई जान फूंकने का भी होगा।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, एस. श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा, अमित मिश्रा और एस. बद्रीनाथ।

श्रीलंका : चनाका परानाविताना, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, प्रसन्ना जयवर्धने, नुवान कुलसेकरा, चनाका वेलेगेदारा, मुथैया मुरलीधरन, रंगना हेराथ, थिलिना कन्डम्बी और कौशल सिल्वा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+