वेस्टइंडीज को झटका, चोटिल टेलर बाहर
मेलबर्न, 30 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई दौरे पर पहले टेस्ट मैच में भारी हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अब एक अंौर झटका लगा है। तेज गेंदबाज जेरोम टेलर को चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा है।
गाबा में खेले गए श्रृंखला के पहले मैच में टेलर की पीठ में चोट लग गई थी। मेहमान टीम के प्रबंधक जोएल गार्नर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि टेलर जमैका के लिए रवाना हो रहे हैं।
वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं को टेलर की जगह तीसरे टेस्ट मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम में टेलर किसी खिलाड़ी का चयन भी करना होगा। दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से एडिलेड में शुरू हो रहा है, जिसमें गैविन टोंगे या फिर डैरन सैमी को मौका मिल सकता है।
गाबा टेस्ट में टेलर महज नौ ओवरों की गेंदबाजी कर पाए थे। उन्होंने एक विकेट भी लिया था। उल्लेखनीय है कि इस मैच में मेहमान टीम को पारी और 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications