दुर्घटना के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार: वुड्स
अपनी वेबसाइट पर रविवार को जारी बयान में वुड्स ने कहा कि यह दुर्घटना उन्हीं की गलती की वजह से हुई और वह कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसा कोई अन्य हादसा न हो। उन्होंने कहा, "मेरे और मेरे परिवार के बारे में कई तरह की अफवाहे फैली हैं, जो बिल्कुल गैर जिम्मेदार हैं।"
दरअसल, शुक्रवार को ओरलैंडो में उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक पेड़ से जा टकराई थी। इसमें उनको हल्की चोट लगी थी। उसी दिन उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
इस हादसे के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। यहां तक उनके पत्नी के साथ झगड़े की बात मीडिया में आई थी। हादसे के बाद उनकी चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही थी। अब अपने बयान में उन्होंने पत्नी एलेन नार्डेग्रेन की भी जमकर तारीफ की है।
वुड्ड ने कहा, "जब मेरी पत्नी ने मुझे घायल अवस्था में देखा तो उसने बहादुरी का परिचय दिया। वह मेरी मदद करने वाली पहली शख्स थी। इसके अलावा जो दावे किए गए हैं, सब झूठ हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications