Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

द्रविड़ और सचिन आउट, भोजनकाल तक भारत ने बनाए 535 रन (लीड-1)

स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में द्रविड़ ने खेल के शुरुआती घंटे में तेजी से रन बटोरते हुए शतक जड़ दिया। उनके टेस्ट करियर का यह 28वां शतक है। पहले दिन वह 85 रनों के स्कोर पर नाबाद थे।

भारतीय टीम को दूसरे दिन सचिन के रूप में पहला झटका लगा। पहले दिन 20 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद रहने वाले सचिन बुधवार को 40 रनों के स्कोर पर असंथा मेंडिस का शिकार बन गए। उनके आउट होने के कुछ देर बाद द्रविड़ भी अपना संयम खो बैठे और पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 144 रन बनाए। भोजनकाल तक वी.वी.एस. लक्ष्मण 24 और युवराज सिंह 28 रन बनाकर नाबाद थे।

मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा था। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने शतक लगाए थे। गंभीर ने 167 सहवाग ने 131 रनों की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में खेला गया तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+