वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक सोमवार को एक सहायतार्थ कार्यक्रम में हिस्सा लेने जमैका पहुंचे जॉन्सन ने कहा कि 400 मीटर स्पर्धा बोल्ट के लिए एक चुनौती की तरह होगी।
400 मीटर स्पर्धा के मौजूदा विश्व रिकार्डधारी जॉन्सन ने कहा, "बोल्ट को नई चुनौतियों की ओर देखना चाहिए। मैं समझता हूं कि 100 तथा 200 मीटर स्पधाओं में झंडा बुलंद करने के बाद 400 मीटर स्पर्धा उनके लिए एक चुनौती की तरह होगी।"
कभी 200 मीटर स्पर्धा का विश्व रिकार्ड अपने नाम रखने वाले जॉन्सन ने स्वीकार किया कि मौजूदा समय में बोल्ट को पछाड़ने वाला कोई एथलीट नहीं। बकौल जॉन्सन, "बोल्ट अद्वितीय हैं। मैं नहीं जानता कि वह एक के बाद दूसरी दौड़ जीतने के लिए प्रेरणा कहां से हासिल करते हैं।"
बोल्ट ने 2008 में बीजिंग में आयोजित ओलंपिक खेलों के दौरान जॉन्सन का 200 मीटर का विश्व रिकार्ड तोड़ा था। बीजिंग में बोल्ट ने 19.30 सेकेंड में यह दूरी नापी थी। इसके बाद उन्होंने बर्लिन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 19.19 सेकेंड में यह दूरी नापकर अपना ही रिकार्ड बेहतर किया था।
बोल्ट ने बीजिंग में 100 मीटर दौड़ 9.58 सेकेंड में पूरी की थी। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में तीन विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीते थे। बोल्ट ने अपने देश की टीम के साथ 100 गुणा 4 मीटर रिले स्पर्धा का भी स्वर्ण जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।