Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक 2016: बोपन्ना ने लिएंडर पेस के साथ खेलने से किया इंकार

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक के पहले भारतीय खेल प्रेमियों को झटके पर झटका लग रहा है। पहले सुशील कुमार फिर मैरीकॉम के डिस्क्वालीफाई होने के बाद अब खबर टेनिस से आ रही है कि रियो ओलंपिक में टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लिएंडर पेस के साथ मैन डबल्स खेलने से इंकार कर दिया है।

महिमा से प्यार, रिया से तकरार और भूपति से पंगा फिर भी 'पेस' हैं कमाल

यही नहीं उन्होंने अपने लिए 125th रैंक वाले साकेत मेयनेनी को डबल्स मुकाबले के लिए अपना साथी चुना है जबकि 42 साल के लिएंडर ने अभी हाल ही में फ्रेंच ओपन में मार्टिना हिंगिस के साथ मिक्सड डबल्स जीता था। बोपन्ना का यह फैसला निश्चित तौर पर काफी चौंकाने वाला है।

पढ़े: रियो ओलंपिक में सुशील कुमार का पत्ता काटने वाले पहलवान नरसिंह यादव की बायोग्राफी

हालांकि वो इससे पहले 2012 के ओलिपिंक में भी पेस के साथ खेलने से इनकार कर चुके हैं। मालूम हो कि बोपन्ना ने हाल ही में पुरुष रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाई है, ऐसे में उन्हें डायरेक्ट अपना पार्टनर चुनने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने पेस को नहीं चुना है।

उम्मीद बरकरार: मैरीकॉम को मिल सकती है रियो ओलंपिक में एंट्री

गौरतलब है कि लिएंडर पेस और बोपन्ना की आपस में बनती नहीं है लेकिन यहां मुकाबला पर्सनल नहीं बल्कि देश का है तो क्या ऐसा होना उचित है। फिलहाल अभी इसके बाबत ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन का ना तो बयान आया है और ना ही फैसला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+