रियो ओलंपिक 2016 : सेमीफाइनल में हारे सानिया-बोपन्ना लेकिन उम्मीदें अभी बाकी हैंं.
रियो डी जनेरियो। भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक और निराशा भरी खबर है क्योंकि.. रियो ओलिंपिक के टेनिस मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी हार गई है। मालूम हो कि दोनों को अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी ने हराया।
विलियम्स और राजीव ने सानिया और रोहन को 2-6, 6-2, 10-3 से पराजित करके अपना सिल्वर मेडल सुरक्षित कर लिया है। हालांकि सानिया और राजीव के हारने के बाद भी मेडल की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। दोनों को कांस्य पदक अभी भी मिल सकता है, बशर्ते कि दोनों अपना प्लेऑफ मैच जीत लें, जो कि आज चेक गणराज्य की लुसी ह्रादेका और रादेक स्तेपानेक के साथ होगा।
जबकि वीनस और राजीव गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला अमेरिका के जैक सॉक और बेथानी मटेक-सैंड्स की जोड़ी से होगा। गौरतलब है कि ओलंपिक खेलों को इतिहास में अकेले भारत के लिए लिएंडर पेस ने 1996 अटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
