Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड की जीत में एंडरसन और ट्रॉट का चमकदार प्रदर्शन (राउंडअप)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 36.5 ओवरों में 119 रन बनाए। एंडरसन ने 5 विकेट झटके जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और पॉल कोलिंगवुड के खाते में दो-दो विकेट आए।

मेजबान टीम की ओर से एल्वारो पीटरसन ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। पीटरसन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। इसके अलावा अब्राहम डिविलियर्स (22) थोड़ी देर तक इंग्लैंड के आक्रमण सामना कर सके।

सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (11), कप्तान ग्रीम स्मिथ (2), मार्क बाउचर (13), जीन पॉल डुमिनी (6), रेयान मैक्लॉरेन (0), जेहान बोथा (1), वायने पार्नेल (1) और मोर्न मोर्कल (7) ने निराश किया।

जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम ने ट्रॉट के शानदार नाबाद अर्धशतक की बदौलत 31.2 ओवरों में तीन विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। ट्रॉट ने 77 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। उन्होंने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (32) के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े।

स्ट्रॉस के अलावा केविन पीटरसन (3) और कोलिंगवुड (2) के सस्ते में आउट होने के बाद ट्रॉट ने 40 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 28 रन बनाने वाले मोर्गन के साथ टीम को जीत तक पहुंचा दिया। एंडरसन को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। जोहांसबर्ग में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। केपटाउन में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद केपटाउन में ही खेले गए तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने उसे 121 रनों से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+