सेरेना और सफीना के बीच रैंकिंग अंकों का फासला बढ़ता जा रहा है। सेरेना के जहां 9,075 अंक हैं वहीं सफीना के 7,800 अंक हैं। इस सप्ताह महिला वरीयता क्रम में शामिल प्रथम-20 खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।
शीर्ष-10 में सेरेना और सफीना के अलावा रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा, डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिएस्की, रूस की एलेना दिमेंतिएवा, अमेरिका की वीनस विलियम्स, बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका, सर्बिया की जेलेना जानकोविक, रूस की वेरा ज्योनारेवा और पोलैंड की एगनिस्का रेडवांस्का शामिल हैं।
विश्व की 10 शीर्ष महिला खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :
1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका)
2. दिनारा सफीना (रूस)
3. स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा (रूस)
4. कैरोलिन वोजनिएस्की (डेनमार्क)
5. एलिना दिमेंतिएवा (रूस)
6. वीनस विलियम्स (अमेरिका)
7. विक्टोरिया एजारेंका (बेलारूस)
8. जेलेना जानकोविक (सर्बिया)
9. वेरा ज्योनारेवा (रूस)
10. एगनिजस्का रेडवांस्का (पोलैंड)
11. मैरिएन बारतोली (फ्रांस)
12. फ्लाविया पेनेता (इटली)
13. समांथा स्टोसुर (आस्ट्रेलिया)
14. मारिया शारापोवा (रूस)
15. ली ना (चीन)
16. यानिना विकमायेर (बेल्जियम)
17. फ्रांसिस्का शियावोन (इटली)
18. किम क्लाइस्टर्स (बेल्जियम)
19. वर्जिनिया रजानो (फ्रांस)
20. नादिया पेत्रोवा (रूस)
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।