समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वुड्स को इस सप्ताह अपने ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेना और मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करना था। वह वर्ष 2009 के शेवरॉन वर्ल्ड चैलेंज में भी हिस्सा नहीं लेंगे।
वुड्स ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "इस सप्ताह अपने टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाने से मैं बहुत निराश हूं।"
बयान में कहा गया कि वुड्स वर्ष 2010 के पहले किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।