समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने मरे के एक दोस्त के हवाले से लिखा है कि किम सीयर्स के साथ संबंध-विच्छेद होने के बाद मरे और कैथरीन काफी करीब आ गए हैं।
22 वर्षीय मरे ने हाल ही में अपनी लंबे समय की प्रेमिका 21 वर्षीया सीयर्स के साथ संबंध-विच्छेद की घोषणा की थी।
संबंध-विच्छेद के बाद सीयर्स ने सरे स्थित मरे का 50 लाख पाउंड कीमती बंगला छोड़ दिया था। इसके बाद 22 वर्षीय कैथरीन को वहां कई बार देखा गया है।
कैथरीन पेशे से मॉडल हैं। उन्हें विंबलडन के दौरान मरे की हौसलाअफजाई करते देखा गया था। हाल ही में उन्हें स्पेन में आयोजित एक टेनिस टूर्नामेंट के दौरान भी मरे के साथ देखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।