किवी क्रिकेटर साउदी पर सहयात्री से दुर्व्यवहार का आरोप
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक कीवी टीम 19 जून से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप-2010 के लिए दुबई के रास्ते मुम्बई की उड़ान पर थी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वॉन ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। वॉन का कहना है कि घटना के वक्त साउदी ने शराब पी रखी थी और नशे में वह एक महिला यात्री को अपनी सीट पर लेकर आए थे।
टीम प्रबंधक डेव र्कुी हालांकि साउदी के बचाव में आगे आए हैं। उनका कहना है कि साउदी ने थोड़ी शराब पीने के बाद आरोप लगाने वाली महिला के साथ सिर्फ बातचीत की थी।
र्कुी ने अपने बयान में कहा, "मीडिया की जिज्ञासा को देखते हुए मैंने इस घटना की जांच की। मैंने साउदी और टीम प्रबंधन से बात की। साउदी ने इस घटना का पूरा ब्यौरा मुझे दिया है। इस सम्बंध में उन्होंने लिखित रूप में घटना की जानकारी भी दी है।"
"मैंने आरोप लगाने वाली उस महिला से भी मुलाकात की। उसके साथ मैंने कुछ समय भी बिताया। मुझे यकीन है कि साउदी ने उस महिला के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications