Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत पर पिछले हार का डर रहेगा : तमीम

तमीम ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "भारत को यह बात अच्छी तरह से याद होगी कि वह पिछले विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में हमसे हार गया था और वह दूसरे राउंड में क्वालीफाई नहीं कर सका था इसलिए उनपर काफी दबाव होगा।"

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आयोजन 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज में सम्पन्न हुए विश्व कप में भारत को बांग्लादेश ने लीग मुकाबलों में हराकर बाहर कर दिया था।

यह इत्तेफाक ही है कि इस बार भी विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ है। वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए उस मुकाबले में तमीम ने 53 गेंदों पर 51 रन बनाए थे और अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

तमीम ने कहा कि उन्हें किसी भी गेंदबाज से डर नहीं है। तमीम ने पिछले वर्ष भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार 151 रनों की पारी खेली थी।

विश्व कप में बांग्लादेश को भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, February 10, 2011, 16:15 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+