रियो ओलंपिक 2016: 13 साल की गौरिका सिंह सबसे कम उम्र की एथलीट
बैंगलुरू। रियो ओलंपिक 2016 का दंगल 5 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। पहली बार ओलंपिक खेलों का आयोजन दक्षिण अमेरिका के किसी देश में हो रहा है।
ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेने का सपना हर खिलाड़ी का होता है, किसी को ये मौका जल्दी मिलता है तो किसी को सालों लग जाते हैं।
13 साल की गौरिका सिंह सबसे कम उम्र की एथलीट
नेपाल की गौरिका सिंह की जिंदगी में ये गौरवान्वित पल मात्र 13 साल की उम्र में आ गया है। आपको बता दें कि नेपाल की गौरिका सिंह इस ओलंपिक सीजन की सबसे कम उम्र की एथलीट हैं।
100 मीटर की 'बैकस्ट्रोक प्रीलिमिनरी' स्पर्धा
पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही गौरिका तैराकी में 100 मीटर की 'बैकस्ट्रोक प्रीलिमिनरी' स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली गौरिका सिंह दो साल की उम्र से ही लंदन में थीं लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों से उनके परिवार को अप्रैल 2015 में नेपाल वापस आना पड़ा था जहां उनका और उनके परिवार का सामना विध्वंसकारी भूकंप से हुआ था। नेपाल की इस त्रासदी की गौरिका सिंह प्रत्यक्ष गवाह थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
