Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाई कप फुटबाल : दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे (लीड-1)

दक्षिण कोरिया ने कतर स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान को 1-0 से हरा दिया। दक्षिण कोरिया की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी यून बित गरम ने अतिरिक्त समय में गोल किए।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने अल साद स्टेडियम में खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गत चैम्पियन इराक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने स्ट्राइकर हैरी केवेल के तीन मिनट के अतिरिक्त समय में किए गए एक मात्र विजयी गोल की बदौलत इराक को 1-0 से हरा दिया।

इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन निर्धारित समय में कोई भी टीम ने गोल करने में सफल नहीं हुई। इराक के पास मैच के 55वें मिनट में गोल करने का एक सुनहरा मौका था लेकिन वह उसमें चूक गया।

आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा जबकि दक्षिण कोरिया का मुकाबला जापान से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 23, 2011, 15:25 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+