चैम्पियंस लीग : ओटेगो के सामने 194 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
केप कोबराज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5.1 ओवर में 38 रन के कुल योग पर उसके दो विकेट गिर गए। लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में जेपी डुमनी और एजी पुटिक के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। इस तरह केप कोबराज शुरुआती झटकों से उबरते हुए अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफल हुआ।
केप कोबराज के पहले दो प्रमुख बल्लेबाज हर्सल गिब्स एक रन और हेनरी डेविड्स 12 रन बनाकर आउट हुए। दोनों का विकेट दमित्रि मैस्कैरेनहास ने लिया।
इसके बाद 133 के कुल स्कोर पर डुमिनी का विकेट गिरा। उन्होंने 25 गेंदों पर शानदार 32 रन बनाए। चौथे विकेट के रूप में रोरी क्लेनवेल्ड एक रन बनाकर आउट हुए। जस्टिन ऑनटोग ने 14 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए।
इससे पहले ओटेगो ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। गुरुवार को लीग के पहले मुकाबले में केप कोबराज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications