मैदान के बाहर भी लगा रहे कमाई में चौके छक्के
नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल जो खिलाड़ी को उसके सुनहरे दौर में ग्लैमर के साथ रुपये भी लेकर आता है। ऐसे बहुत कम ही खिलाही हैं जो मैदान को अलविदा कहने के बाद भी इस खेल से कमाई में सबसे आगे हो। मगर भारत के इन दो महान खिलाड़ियों ने इस मिथक को तोड़ दिया है। भारत के सफलतम बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने आज से तकरीबन दो दशक पहले क्रिकेट के मैदान को अलविदा कह दिया था लेकिन आज दोनों ही खिलाड़ी बीसीसीआई में सबसे ज्यादा कमाउ सदस्य बन गये हैं।
दोनों ही खिलाड़ी टीवी पर क्रिकेट कमेंट्री करने के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड में शामिल हैं। दुनिया का सबसे ज्यादा अमीर बोर्ड बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को सालाना छह करोड़ रुपये का मेहनताना देता है। रवि शास्त्री को हाल ही में 2015 विश्व कप तक के लिए भारतीय टीम का डायरेक्टर चुना गया है। जबकि सुनील गावस्कर को आइपीएल कार्यसमिति का प्रमुख बनाया गया है।
दोनों ही पूर्व खिलाड़ियो की कमाई पर नजर डाले तो यह महेंद्र सिंह धोनी की कमाई से कहीं ज्यादा है। महेंद्र सिंह धोनी को पिछले साल 35 मैचों के अनुबंध के लिए 2.49 करोड़ रूपए के साथ एक करोड़ रुपए मेहनताना शुल्क के रूप में दिया गया। ऐसे में बीसीसीआई से कमाई के मामले में रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर धोनी से कहीं ज्यादा कमाई करते हैं।
हाल ही में फोर्ब्स की जारी सूचि में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा महंगे एथलीट ब्रांड में पाचवें स्थान पर रखा था। धोनी की उत्पादों के साथ अनुबंधों पर नजर डाले तो उनकी कुल सलाना कमाई 21 मिलियन डॉलर है। धोनी के उपर रोजर फेडरर, टाईगर वुड्स, लेब्रॉन जेम्स, फिल मेकल्सन और मारिया शारापोवा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
