Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिताली के नाबाद अर्धशतक से महिला टीम ने जीती श्रृंखला

भारत द्वारा जीत के लिए रखे गए 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 113 रन ही बना सकी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 128 रन बनाए। भारत की ओर से हरमप्रीत कौर 22, पूनम राउत 15, अमिता शर्मा 14 और प्रियंका ने 12 रनों का योगदान दिया जबकि रीमा मल्होत्रा आठ रन बनाकर नाबाद लौटीं। सोनिया दाबिर ने एक रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से शेमाइने कैम्बेल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज जुलियाना नेरो बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गई।

स्टेकी अन किंग ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली जबकि शानेल डेले ने 19 और दिएंद्रा डोटिन ने 18 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से सोनिया ने दो विकेट झटके जबकि अमिता और गौहर सुल्ताना के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 24, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+