Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेरी फिटनेस पहले से बेहतर : राइडर

राइडर मौजूदा सत्र में अधिकांश समय चोट से ग्रस्त रहे हैं। हाल में चोट से उबरकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले राइडर ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले गए एकदिवसीय श्रृंखला के छठें और अंतिम मुकाबले में शानदार 107 रनों की पारी खेली थी।

समाचार पत्र 'द न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने राइडर के हवाले से लिखा है, "मैं अपने आप को पहले से कहीं ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूं। जब मैं नहीं खेल रहा था तब मैं कम से कम 20 मिनट दौड़ता था इसके अलावा इस दौरान मैंने कई घंटे जिम में गुजारे हैं।"

राइडर 12 महीने पहले ऑपरेशन की प्रक्रिया से गुजरे थे। भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप में राइडर न्यूजीलैंड के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे।

विश्व कप में न्यूजीलैंड को आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। न्यूजीलैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को केन्या के खिलाफ करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 9, 2011, 13:45 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+