अभ्यास मैच : आयरलैंड के सामने 245 रनों का लक्ष्य (लीड-1)
जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके तीन बल्लेबाज 12 रन के योग पर पेवेलियन लौट चुके थे। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर एक रन के निजी योग पर ट्रेन्ट जॉन्सटन की गेंद पर गैरी विल्सन को कैच थमाकर चलते बने।
चार्ल्स कोवेन्ट्री पांच रन के निजी योग पर बॉयड रेनकिन की गेंद पर विल्सन के हाथों लपके गए। कोवेन्ट्री का विकेट सात के योग पर गिरा।
सीन विलियम्स ने तीन रन बनाए। विलियम्स को जॉन्सटन ने विल्सन के हाथों कैच करवाया। विलियम्स का विकेट 12 के योग पर गिरा।
क्रेग एर्विन ने पारी को सम्भालने की कोशिश की लेकिन वह भी 27 रन के निजी योग पर रनआउट हो गए। एर्विन ने 53 गेंदों पर तीन चौके लगाए।
अनुभवी बल्लेबाज तातेंदा ताएबू ने 78 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 45 रन बनाए। एर्विन और ताएबू ने चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। अल्बर्ट वान डेर मर्व ने ताएबू को एंड्रयू व्हाइट के हाथों लपकवाया। ताएबू का विकेट 100 के योग पर गिरा।
प्रॉस्पर उत्सेया ने 40 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। उत्सेया को आंद्रे बोथा ने व्हाइट के हाथों कैच करवाया। उत्सेया ने कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 52 रन जोड़े। उत्सेया का विकेट 152 के योग पर गिरा। चिगुम्बुरा ने 81 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके अलावा शिंगिराई मासाकाद्जा ने एक रन बनाए जबकि ग्रीम क्रेमर ने छह रनों का योगदान दिया। ग्रेग लैम्ब सात पर नाबाद लौटे।
आयरलैंड की ओर से जॉन्सटन और बोथा ने दो-दो विकेट झटके जबकि रेनकिन, मर्व और अलेक्स क्यूसैक ने एक-एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications