मियामी। टेनिस स्टार राफेल नडाल को एक बार फिर रोजर फेडरर के हाथों हार मिली है। फेडरर ने राफेल को 6-3, 6-4 से हराकर मियामी ओपन का खिताब जीत लिया। इस खिताब पर फेडरर ने लगातार तीसरी बार कब्जा जमाया है।
मियामी ओपन का खिताब हासिल करने के बाद रोज फेडरर ने खुशी जताते हुए कहा कि पिछले दो सप्ताह मेरे लिए काफी शानदार रहे हैं। इस साल राफेल नडाल के खिलाफ हुए सभी मुकाबलों में रोजर फेडरर की जीत हुई है।
मियामी ओपन से पहले रोजर फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स का खिताब भी जीत चुके हैं।
हार के बाद राफेल नडाल ने कहा कि किस्मत ने रोजर फेडरर का साथ दिया। उन्होंने पहले सेट के मुकाबले को काफी टफ बताया।