oi-Staff
जिनेवा। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की पत्नी मिरका ने गुरुवार रात जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया। मॉन्ट्रीयाल मास्टर्स के ठीक पहले फेडरर को मिली इस खुशी से उनका परिवार खासा उत्साहित है।
पिता बनने के बाद फेसबुक पर फेडरर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मेरे पास बहुत अच्छी न्यूज है आपको बताने के लिए। गुरुवार रात मेरी पत्नी मिरका ने स्विट्जरलैंड में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। मां और दोनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।"
फेडरर ने लिखा, "हमने अपनी बेटियों का नाम भी रख दिया है। एक का नाम माइला रोस और दूसरी का चारलीन रीवा रखा है।"
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, July 24, 2009, 15:45 [IST]
Other articles published on
Jul 24, 2009