स्थानीय समाचार पत्र 'द गार्जियन' ने लंकाशायर के कोच राबर्ट मुरेस के हवाले से कहा, "कुमार संगकारा इस समय हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं। यकीनन वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी संस्करणों में अच्छे औसत के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं।"
उल्लेखनीय है कि कुमार संगकारा के सत्र की शुरूआत में वेस्टइंडीज में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्वकप में शामिल होने की वजह से लंकाशायर को उनकी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी जबकि 15 से 25 जून के बीच उन्हें एशिया कप में हिस्सा लेना है। इस दौरान लंकाशायर को विकेटकीपर के रूप में संगकारा की कम से कम सेवा मिल पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।