Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वुड्स को दूसरा पेशेवर झटका, जिलेट के बाद एक्सेंचर ने करार तोड़ा (लीड-1)

मशहूर कंपनी जिलेट द्वारा वुड्स के साथ किया गया 1.2 करोड़ डॉलर का विपणन संबंधी करार खत्म करने की घोषणा के एक दिन बाद रविवार को प्रबंधन परामर्श कंपनी एक्सेंचर ने भी इस गोल्फ स्टार के साथ अपना करार तोड़ने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, "पिछले दो सप्ताह के घटनाक्रम को देखते हुए कंपनी को लगा कि वुड्स विज्ञापन के लिए अब हमारे सही प्रतिनिधि नहीं रह गए हैं। विगत छह वर्षो से एक्सेंचर और वुड्स के बीच बेहद सफल प्रायोजन रहा है और गोल्फ में अपनी उपलब्धियों की वजह से वह हमारी कामयाबी का हिस्सा रहे।"

इससे पहले, समाचार पत्र 'द मिरर' ने खबर दी थी कि जिलेट के करार खत्म करने के बाद शीतल पेय निर्माता कंपनी-पेप्सी भी इस संबंध में विचार कर रही है। पेप्सी के साथ वुड्स का पांच वर्षो के लिए छह करोड़ डॉलर का करार है।

विवाहेत्तर संबंधों के कारण वुड्स का व्यक्तिगत जीवन भी तूफानों में घिर गया है। अपने पति के इस व्यवहार से खफा स्वीडन की मॉडल एलिन नार्डेग्रेन इस वर्ष क्रिसमस के बाद वुड्स के साथ संबंध विच्छेद करने की घोषणा कर चुकी हैं।

वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने रविवार को खबर दी थी कि करीब 11महिलाओं द्वारा वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकारने के बाद एलिन ने अपने पति को तलाक देने के लिए वकीलों से सलाह-मशविरा शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि वुड्स ने शनिवार को अपनी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी थी कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले रहे हैं। इससे पहले एलिन ने कहा था कि वह अपने दो बच्चों के लिए वुड्स के साथ वैवाहिक जीवन जारी रखने को तैयार हैं।

29 नवंबर को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद कम से कम 11 महिलाओं ने वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात कही थी। इनमें से कई महिलाओं ने कहा था कि वुड्स ने उनके लिए एलिन और बच्चों को छोड़ने की बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+