भारतीय टीम कल के स्कोर में केवल 41 रनों की वृद्धि कर सकी। हरभजन ने 22 रन और जहीर खान ने 12 रनों का योगदान दिया। ईशांत शर्मा शून्य पर आउट हुए और अमित मिश्रा सात रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले मैच के पहले दिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मिस्टर भरोसेमंद द्रविड़ की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए थे। द्रविड़ ने 177 रनों की अपनी पारी के दौरान 251 गेंदों का सामना किया और 26 चौके तथा एक छक्का लगाया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए युवराज सिंह के साथ 125 रनों की और छठे विकेट के लिए धौनी के साथ 224 रनों महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं।
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच इस श्रृंखला में तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*