For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open: करियर में 63वीं बार ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंचे रोजर फेडरर

नई दिल्ली। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। मौजूदा चैंपियन और 6 बार के विजेता फेडरर ने 21 साल के अमेरिका खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। उन्होंने टेलर को 6-2, 7-5, 6-2 से हराया। इसी के साथ फेडरर अपने करियर में 63वीं बार ग्रेंडस्लैम के अंतिम 16 में प्रवेश कर चुके हैं।

मैच जीतने के बाद फेडरर ने कहा, ' मुझे लगता है मैं ब्लॉक्स को जल्दी से आउट करना चाहता था। मुझे पता था टेलर से किस तरह की चुनौती मिलने वाली है। मुझे लगता है मैं आज ज्यादा फोकस था।' इसी के साथ फेडरर का अगला मुकाबला अब स्टेफनॉस सिटसीपास से होगा जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी निकोलोज के खिलाफ 6-3, 3-6, 7-6 (7), 6-4 से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ निकोलोज पहले ऐसे ग्रीक मैन बन गए हैं जो ऐसे बड़े टूर्नामेंट के चौथे राउंड में पहुंचे हैं।

आपको बता दें विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी गुरूवार को दूसरे दौर का मुकाबला जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को तीसरे दौर में पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ा था। जबकी महिला मुकाबलों में अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स ने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम की ओर बढ़ते हुए युजिनी बुचार्ड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन के तीसरे राउंड में प्रवेश किया, जबकी शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जबकि सेरेना की बड़ी बहन और एक अन्य अमेरिकी दिग्गज खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने भी अपने दूसरे दौर के मैच में एलिजे कॉर्नेट को 6-3, 4-6, 6-0 से हरा दिया।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 12:38 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+