समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सूडान के शहर ओमडुर्मान में खेले गए इस मुकाबले में अल्जीरिया के लिए विजयी गोल फ्रांस में जन्मे फारवर्ड खिलाड़ी अंथार याहिया ने मध्यांतर की सिटी बजने से पांच मिनट पहले किया।
इस मैच से पहले ओमडुर्मान में सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की गई थी। उत्साहित अल्जीरियाई और मिस्र के प्रशंसकों को किसी अप्रिय घटना में संलिप्त होने से रोकने के लिए दर्जनों ट्रकों पर पुलिस जवानों को गश्त के लिए तैनात किया गया था।
यही नहीं, किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ओमडुर्मान में स्थित अल्जीरियाई और मिस्र के दूतावासों के सामने भी सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की गई थी।
मिस्र के प्रशंसक इस हार के बाद काफी निराश दिखे लेकिन उन्होंने एक स्वर में कहा कि इस बार नहीं, अगली बार उनकी टीम विश्व कप में खेलने की योग्यता जरूर हासिल कर लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।